UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-5 जीव-जंतुओं की रोचक बातें

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-5 Science के Chapter5 जीव-जंतुओं की रोचक बातें के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —

UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-4 जीव-जंतुओं की रोचक बातें

अभ्यास प्रश्न पाठ-5 जीव-जंतुओं की रोचक बातें

प्रश्न ( 1 ) : किन्हीं दो जीवों के नाम लिखिए –

(क) जिनकी सूँघने की शक्ति तेज होती है – चींटी , बिल्ली

(ख) जिनकी सुनने की शक्ति तेज होती है – तेंदुआ , चीता

(ग) जिनके बाहरी कान नहीं होते हैं – साँप , केंचुआ

(घ) जो रात में देख सकते हैं – उल्लू , चीता

(ड.) जो दिन के समय सोते हैं – उल्लू , चमगादड़

प्रश्न (2) : सही वाक्य पर () का चिह्न और गलत वाक्यों पर (✗) का चिह्न लगाएं –

(क) हम रंगों की पहचान स्पर्श द्वारा करते हैं | (✗)

(ख) कुत्ते की सुनने की शक्ति तेज होती है | ()

(ग) उल्लू दिन के समय सोते हैं | ()

(घ) हम स्वाद का अनुभव देखकर करते हैं | (✗)

(ड.) खरगोश अपने कानों से खतरों का अनुमान लगा लेते हैं |

(च) सांप के बाहरी कान नहीं होते हैं | ()

(छ) पक्षी चारों तरफ देखने के लिए अपनी गर्दन घुमा लेते हैं | ()

(ज) तेंदुआ अँधेरे में नहीं देख सकता है | (✗)

प्रश्न (3) : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

(क) जमीन पर मीठा गिरने से चींटियाँ कैसे आ जाती हैं ?

उत्तर- चींटियों की सूंघने की शक्ति बहुत अधिक होती है | मीठे की गंध सूंघकर चींटियाँ वहां आ जाती हैं |

(ख) पक्षी अपनी गर्दन क्यों घुमाते हैं ?

उत्तर- ज्यादातर पक्षियों की आँखों की पुतली घूम नहीं सकती | इसलिए वे चारों तरफ देखने के लिए अपनी गर्दन घुमाते हैं |

(ग) कुत्तों का उपयोग अपराधियों को पकड़ने में क्यों किया जाता है ?

उत्तर – कुत्तों में सूघने की क्षमता बहुत तेज होती है | कुत्ते अपराधियों द्वारा प्रयोग में लायी गयी वस्तुओं को सूंघकर उनको पकड़ने में सहायता करते हैं |

(घ) खरगोश किस प्रकार खतरे का अनुमान लगाते हैं ?

उत्तर- खरगोश के बड़े कान मामूली ध्वनि को भी सुन सकते हैं , जो खतरों का अनुमान लगाने मेंसक्षम होते है | खरगोश के कान की विशेषता है कि उनके कान ध्वनि की दिशा में घूम जाते हैं |

प्रश्न (4) : दिए गए चित्रों में जानवरों के कान एक-दूसरे से बदल दिए गए हैं | पहचानिए और बताइए –

कुत्ते का कान

हाथी का कान

खरगोश का कान

बाघ का कान

भैस का कान

बन्दर का कान

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.