नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूं कि आप बिल्कुल ठीक होंगे। आपका इस लेख UP Board Solutions में हार्दिक स्वागत है, आज के इस लेख के माध्यम से हम लोग UP Board के विज्ञान के Class-5 Science के Chapter–3 गौरव पुरस्कार के अभ्यास प्रश्न को हल करेंगे, आशा करते हैं कि आपको यह पसन्द आयेगा —
UP Board Solutions for Class-5 Science Chapter-3 गौरव पुरस्कार
अभ्यास प्रश्न पाठ-3 गौरव पुरस्कार ( संस्कृति , सविता, मंजीत , पंकज राजा बेटा )
प्रश्न ( 1 ) : सोचिए और लिखिए –
( क ) : मानसिक विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य क्यों आवश्यक है ?
उत्तर : क्योंकि पढ़ने , लिखने , खेलने आदि सभी कार्यों में हमारा मस्तिष्क और शरीर दोनों एक साथ कार्य करते हैं |
( ख ) : कैरम बोर्ड खेलते समय आसिफ की जगह आप होते तो क्या करते ?
उत्तर : हम ये प्रयास करते कि अगली बाजी कैसे जीती जाय |
( ग ) : शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आप अपनी दिनचर्या में किस क्रिया को शामिल करेंगे और क्यों ? इसके लिए कौन सा समय निर्धारित करेंगे ?
उत्तर : शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हम इनडोर तथा आउट डोर दोनों प्रकार के खेलों को शामिल करेंगे | इसके लिए हम पढ़ाई का कार्य समाप्त करके शाम के समय निर्धारित करेंगे |
( घ ) : अपने पसंद के खेलों के नाम तालिका में लिखिए | इनमें से घर के अन्दर खेले जाने वाले खेल के सामने घर का चित्र तथा घर के बाहर खेले जाने वाले खेल के सामने पेड़ का चित्र बनाएं |

प्रश्न ( 2 ) : चित्र देखकर लिखिए –

प्रश्न ( 3 ) : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
- शतरंज इंडोर गेम है |
- खेल से मनुष्य का स्वास्थ्य ठीक रहता है |
- बैटमिन्टन और टेबल टेनिस इंडोर और आउटडोर खेल सकते हैं |
- फ़ुटबाल आउटडोर गेम है |
प्रश्न ( 4 ) : पता करके मिलान करें –
( क ) महेश भूपति टेनिस
( ख ) सचिन तेंदुलकर क्रिकेट
( ग ) मैरीकाम मुक्केबाजी
( घ ) बुला चौधरी तैराकी